
वाशिंगटन। दुनिया के अरबपतियों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन (Adani Group chairman) गौतम अडानी (Gautam Adani) का खोया रुतबा एक बार फिर वापस मिल गया है। टॉप-20 (Top-20) से बाहर हुए अडानी की एक बार फिर इसमें एंट्री हो गई है। वहीं, भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 18वें पोजीशन पर और मजबूत हुए है।
घरेलू शेयर मार्केट में सोमवार को लौटी रौनक से दोनों अरबपतियों के संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ। अडानी की संपत्ति में 5.74 अरब डॉलर तो अंबानी के नेटवर्थ में 1.40 अरब डॉलर की उछाल दर्ज की गई। अडानी ग्रुप के शेयरों में शानदार बढ़त से अडानी की दौलत भी बढ़ी और रुतबा भी। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर चढ़े तो इनकी दौलत में भी इजाफा हुआ।
100 अरब डॉलर क्लब के द्वार पर अंबानी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से महज आधा अरब डॉलर दूर हैं। अब इनकी संपत्ति 99.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं, अडानी की दौलत अब 79.7 अरब डॉलर हो गई है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एशिया के दूसरे सबसे रईस अडानी एक ही दिन में चार स्थानों की छलांग लगाकर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
एलन मस्क की संपत्ति बुधवार को 7.61 अरब डॉलर बढ़कर 364 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, लैरी एलिसन तेजी से मस्क के करीब पहुंच रहे हैं। उनकी संपत्ति अब 307 अरब डॉलर हो गई है।
लैरी एलिसन से और दूर हुआ नंबर वन का ताज
सोमवार को एलन मस्क की दौलत में 6.69 अरब डॉलर का उछाल देखने को मिला। अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क के पास 378 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। वहीं, लैरी एलिसन के पास 305 अरब डॉलर की संपत्ति है। सोमवार को इनकी दौलत में 3.30 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस साल दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले (113 अरब डॉलर) लैरी एलिसन ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे नंबर पर हैं। मस्क से नंबर वन का ताज छीनने के लिए अभी इन्हें इंतजार करना पड़ेगा।
कौन किस पोजीशन पर
मार्क जुकरबर्ग 269 अरब डॉलर के साथ तीसरे और कभी अरबपति नंबर वन रहे जेफ बेजोस 243 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं। लैरी पेज (180 अरब डॉलर), इनके बाद स्टीव बाल्मर (179 अरब डॉलर), सर्गी ब्रिन (168 अरब डॉलर) हैं। जेनसन हुआंग (158 अरब डॉलर) के साथ 8वें स्थान पर हैं। कभी दुनिया के नंबर वन अमीर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट (151 अरब डॉलर) अब नौवें स्थान पर हैं। वहीं, माइकल डेल 141 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 10वें स्थान पर हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved