img-fluid

अडानी ने चीनी अरबपति से वापस लिया एशिया के दूसरे सबसे अमीर का ताज

January 28, 2026

नई दिल्‍ली। गौतम अडानी (Gautam Adani) ने चीनी अरबपति झोंग शानशान (Zhong Shanshan) से एशिया के दूसरे सबसे रईस का ताज एक बार फिर वापस ले लिया है। अडानी की दौलत में मंगलवार को आई 2.82 अरब डॉलर की उछाल ने उन्हें ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 3 पायदान ऊपर 22वें पर पहुंचा दिया। अब अडानी के पास 72.8 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और झोंग शानशान के पास 72 अरब डॉलर का। बता दें मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार वापसी देखी गई। इसका असर अडानी के नेटवर्थ पर दिख रहा है।

मुकेश अंबानी अभी एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। इनकी कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर है। इस साल सबसे अधिक दौलत 19.5 अरब डॉलर गंवाने वाले अरबपति लैरी एलिसन के बाद मुकेश अंबानी हैं और तीसरे पर अडानी। अंबानी इस साल अबतक 15.1 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और अडानी को 11.7 अरब डॉलर की चोट पहुंची है।



  • दुनिया के टॉप-10 अरबपति

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत अभी 677 अरब डॉलर है और वह दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। मस्क की दौलत में इस साल अब तक 57.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

    दूसरे नंबर पर लैरी पेज हैं। इन्होंने इस साल 17.1 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़े हैं। इनकी कुल दौलत 286 अरब डॉलर है।

    जेफ बेजोस को इस साल 12.8 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। मंगलवार को इनकी दौलत में 5.75 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और बेजोस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फिर से तीसरे पायदान पर पहुंच गए। इनकी कुल संपत्ति 266 अरब डॉलर है।

    चौथे नंबर पर सर्गी ब्रिन हैं। इस साल 15.8 अरब डॉलर कमाने वाले ब्रिन के पास कुल 266 अरब डॉलर की संपत्ति है।

    मार्क जुकरबर्ग 238 अरब डॉलर के साथ 5वें स्थान पर हैं तो लैरी एलिसन 228 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर। एलिसन को मंगलवार को 7.43 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस साल 10.05 अरब डॉलर का झटका लगा है। 197 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अर्नाल्ट सातवें नंबर पर हैं।

    स्टीव बाल्मर 168 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ वह 8वें पोजीशन पर हैं। जेनसेन हुआंग 156 अरब डॉलर के साथ 9वें और वॉरेन बफेट 143 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं।

    Share:

  • इंदौर में बाइक टैक्सी का इंतजार कर रही लड़की से दुष्कर्म, आरोपी ने खुद को बताया राइडर और साथ ले गया

    Wed Jan 28 , 2026
    इंदौर । इंदौर (Indore) से बाइक टैक्सी (Bike taxi) का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों (Girls) को अलर्ट करने वाला एक मामला सामने आया है, यह उन लड़कियों के लिए एक सबक है, जो आंख मूंदकर इस सर्विस का इस्तेमाल करती हैं और बिना गाड़ी का नंबर मिलाए, तुरंत उस पर सवार हो जाती हैं। दरअसल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved