img-fluid

अडानी की दौलत में तेजी से हो रहा इजाफा, जल्द अंबानी को छोड़ सकते हैं पीछे

September 23, 2025

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की दौलत अगर इसी तरह बढ़ती रही तो वह बहुत जल्द मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ देंगे। सेबी से क्लीन चिट मिलने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार उछाल से अडानी के ऊपर डॉलर की बारिश हो रही है। सोमवार को उनकी दौलत में 8.28 अरब का इजाफा हुआ और वह एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बनने की राह पर हैं। सोमवार को दुनिया के टॉप गेनर्स अरबपतियों में अडानी तीसरे स्थान पर रहे। सोमवार की कमाई के मामले में पहले पर लैरी एलिसन, दूसरे पर एलन मस्क रहे।


दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट में अडानी 95.7 अरब डॉलर के साथ 19वें स्थान पर हैं। जबकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 98.6 अरब डॉलर के साथ 18वें पोजीशन पर। अभी अडानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एशिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं। अंबानी की संपत्ति सोमवार को 1.42 अरब डॉलर घट गई।

मस्क को भी नंबर-1 का ताज खोने का खतरा
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क पर भी नंबर वन का ताज छिन जाने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, सोमवार को उनकी संपत्ति में 11.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। लेकिन, उनके ठीक पीछे चल रहे ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन की दौलत 20.4 अरब डॉलर बढ़ी। अब एलिसन के पास 388 अरब डॉलर की संपत्ति है और मस्क के पास 452 अरब डॉलर।

ये हैं दुनिया के टॉप-10 रईस
1. एलन मस्क 452 अरब डॉलर
2. लैरी एलिसन 388 अरब डॉलर
3. मार्क जुकरबर्ग 269 अरब डॉलर
4. जेफ बेजोस 250 अरब डॉलर
5. लैरी पेज 221 अरब डॉलर
6. सर्गी ब्रिन 206 अरब डॉलर
7. स्टीव बाल्मर 177 अरब डॉलर
8. बर्नार्ड अर्नाल्ट 169 अरब डॉलर
9. जेनसेन हुआंग 159 अरब डॉलर
10. वॉरेन बफे 149 अरब डॉलर
स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स

Share:

  • Amid the H-1B visa controversy, US Secretary of State Rubio met with Jaishankar, saying India is important for the US...

    Tue Sep 23 , 2025
    New Delhi. Amid growing tensions between India and the US, Foreign Minister S. Jaishankar and US Secretary of State Marco Rubio met in New York on Monday. This meeting came just days after US President Donald Trump announced a $100,000 fee on new H-1B visas, which has shaken India’s IT sector. At the meeting, which […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved