img-fluid

आदित्य L1 कल सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा, इसरो चीफ मंदिर पहुंचे

September 01, 2023

बेंगलुरु। इसरो ने 1 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सोलर मिशन आदित्य L1 की लॉन्चिंग का 23 घंटे 40 मिनट का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। आदित्य L1 को 2 सितंबर की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर PSLV XL रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।


मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो चीफ एस सोमनाथ ने शनिवार (1 सितंबर) को आंध्र प्रदेश के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की। इससे पहले सोमवार 28 अगस्त को इसरो चीफ एस सोमनाथ ने तमिलनाडु के सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा की थी। उन्होंने बताया कि किसी भी मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो के साइंटिस्ट इस मंदिर में आते हैं। यह पंरपरा पिछले 15 साल से चली आ रही है।

वहीं, इसरो ने कहा- व्हीकल के इंटरनल चेक पूरे कर लिए गए हैं। ये करीब 4 महीने में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैगरेंज पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। आदित्य स्पेसक्राफ्ट, L1 पॉइंट के चारों ओर घूमकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। इसके अलावा मैग्नेटिक फील्ड और सोलर विंड जैसी चीजों की स्टडी करेगा। आदित्य में प्रयोग के लिए 7 पेलोड लगे हैं।

Share:

  • करीब डेढ़ लाख जवान, बुलेटप्रूफ गाडियां और सभी बॉर्डर सील, जानिए G-20 को लेकर कैसी हैं तैयारियां

    Fri Sep 1 , 2023
    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नौ और दस दिसंबर को G20 सम्मेलन होना है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचेंगे. जिसे देखते हुए पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर होगी. सुरक्षा के लिए तकरीबन 1.30 लाख सुरक्षाकर्मियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved