
इंदौर। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन ने पूरे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है, इसके बावजूद बिचोली मरदाना क्षेत्र में एक पार्सल कंपनी में 1 दर्जन से अधिक कर्मचारी बिना अनुमति के काम कर रहे थे। जानकारी मिलने पर एसडीएम अक्षत मरकाम और तहसीलदार दृष्टि चौबे सहित अन्य अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही की।मौके से कंपनी के मैनेजर सहित 16 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कर्मचारियों में कुछ COVID-19 पॉजिटिव ही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved