मुंबई। दिग्गज सिंगर-म्यूजिशियन अदनान सामी (Veteran singer-musician Adnan Sami) ने पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लताड़ा है। एक भारतीय पत्रकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाने के बारे में लिखा था जिस पर फवाद चौधरी ने लिखा, “अदनान सामी का क्या?” इस पर अदनान ने पूर्व पाकिस्तान मंत्री की X पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा- अब कौन इस अनपढ़ गंवार को बताए। अदनान ने अपनी पोस्ट के आगे हंसने वाला इमोजी बनाया है।
कमेंट सेक्शन में पब्लिक का रिएक्शन
मालूम हो कि अदनान सामी ने साल 2015 में भारत की नागरिकता मिल गई थी। अदनान सामी के माता-पिता पाकिस्तानी थे और उनका जन्म लंदन में हुआ था और परवरिश भी वहीं हुई थी। अदनान सामी की पोस्ट पर ढेरों लोगों ने रिएक्शन दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “इसको कभी हवेली पर बुलाओ सैम भाई।” वहीं दूसरे ने लिखा, “मूर्खों के सिर पर सींग नहीं होते, उनकी हरकतें उनकी पहचान होती है।” एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- अदनान भाई पाकिस्तान में कोई जानने वाला हो तो इसकी सुपारी दे दो।
देश बदला तो धर्म भी बदलूं, जरूरी नहीं
अदनान सामी ने कहा कि अगर इस लॉजिक के हिसाब से देखा जाए तो अमेरिका में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को ईसाई बन जाना चाहिए। अदनान ने कहा कि वो कौन होते हैं यह बताने वाले कि मुझे अपना धर्म बदलना चाहिए या नहीं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि भारत में पाकिस्तान से कहीं ज्यादा मुसलमान रह रहे हैं। पाकिस्तान ईस्लाम का झंडाबरदार नहीं है, और अगर मैंने देश बदला है तो जरूरी नहीं कि मैं अपना धर्म भी बदलूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved