img-fluid

वापस आ रहा है एडोल्फ हिटलर, नामीबिया में एक बार फिर लड़ने जा रहा चुनाव ?

November 28, 2025

नई दिल्‍ली। इतिहास के पन्नों में जर्मनी के तानाशाह, एडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler) का नाम एक क्रूर शासक के रूप में दर्ज है। अब हाल ही में यह नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है एक अफ्रीकी (African) देश के नेता। दरअसल अफ्रीका महाद्वीप के नामिबिया (Namibia) में एक ऐसे नेता चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका नाम पूरी दुनिया को चौंका रहा है। यह नाम है- एडॉल्फ हिटलर उनोना। उनकी वजह से नामीबिया का लोकल इलेक्शन भी चर्चा में आ गया है। एडॉल्फ हिटलर उनोना उत्तरी ओशाना रीजन की ओम्पुंद्जा सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं और माना जा रहा है कि वह यह सीट दोबारा जीत कर वापसी करने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक एडॉल्फ हिटलर उनोना नामिबिया में साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपल्स ऑर्गेनाइजेशन (SWAPO) पार्टी के नेता हैं। उन्होंने 2004 में पहली बार इस सीट को जीता था और तब से वह लगातार इसे बचाते आ रहे हैं। उनकी उम्र 59 साल है और वह देश की स्थानीय राजनीति में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। वहीं उनके नाम की वजह से उनका चुनाव अब एक बार फिर इंटरनेशनल मीडिया में चर्चा का विषय बना है।

आखिर उनका नाम Adolf Hitler क्यों रखा गया?



यह सवाल पहली बार तब चर्चाओं में आया जब 2020 में चुनाव जीतने के बाद दुनिया की नजर उन पर पड़ी। तब उन्होंने बताया कि यह नाम उनके पिता ने रखा था और उनके पिता को इस नाम का इतिहास पता नहीं था और ना ही वे तानाशाह को जानते थे। न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनोना ने बताया, “मेरे पिता शायद एडॉल्फ हिटलर का मतलब नहीं जानते थे। बचपन में मुझे भी यह नाम सामान्य ही लगा।”

नाम पर क्या बोले उनोना?

गौरतलब है कि नामिबिया में एडॉल्फ जैसे नाम आम है। दरअसल 1884 से 1915 तक यह क्षेत्र जर्मनी का उपनिवेश रहा था और तब इसे साउथ वेस्ट अफ्रीका के नाम से जाना जाता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में चुनावों में मिली जीत के बाद भी उनोना ने साफ किया था कि उन्हें अपने नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वह खुद को जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से बिल्कुल भी नहीं जोड़ते। उन्होंने कहा था, “मेरे नाम पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। क्या इससे नामिबिया बेहतर देश बन जाएगा? इससे देश के विकास में क्या योगदान होगा?”

Share:

  • बिहार चुनाव में कांग्रेस की हार पर शीर्ष नेताओं ने किया मंथन, 8 प्रमुख कारण गिनाए गए

    Fri Nov 28 , 2025
    नई दिल्‍ली । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में कांग्रेस (Congress) की करारी हार के बाद मंथन का दौर जारी है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और के.सी. वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) ने लगभग 70 उम्मीदवारों और सांसदों के साथ कई दौर की समीक्षा बैठकें कीं। इन बैठकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved