
आष्टा। न्यायालयों में 25 प्रकरणों के अति शीघ्र निराकरण के मामले को लेकर 14 मार्च से स्थानीय न्यायालय में अभिभाषक गण न्यायालीन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते दूसरे दिन बुधवार 15 मार्च को तहसील एवं न्यायालय परिसर में सन्नाटा छाया रहा। पक्षकार गण अपनी पेशी आदि के लिए परेशान होते हुए भी नजर आए। 14 मार्च को अभिभाषक संघ की बैठक अध्यक्ष तेजसिंह भाटी के अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। उक्त बैठक में शीर्ष न्यायालय द्वारा 25 प्रकरणों के अति शीघ्र निराकरण के जो निर्देश दिए गए हैं एउसका विरोध करते हुए 19 मार्च तक न्यायालीन कार्य से विरत रहने के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved