
कुआलालम्पुर। कोरोना वायरस महामारी के कारण एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप बहरीन और एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप उज्बेकिस्तान को रद्द कर दिया है। दोनों टूर्नामेंट की मेजबानी अगले चरण 2023 में इन्हीं देशों को दिए जाएंगे।
एएफसी ने एक बयान में कहा, “मौजूदा महामारी की अनिश्चितता और जोखिम को ध्यान में रखते हुए एएफसी ने सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए कई प्रतियोगिताओं को रद्द करने का फैसला लिया है।” एएफसी ने साथ ही 2020 फुटसाल चैम्पियनशिप कुवैत और एएफसी बीच सॉकर एशियन कप थाईलैंड 2021 को भी रद्द कर दिया है। कुवैत फुटबॉल संघ और थाईलैंड फुटबॉल संघ दोनों अगले चरण की मेजबानी करेंगे। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved