विदेश

अफ्रीकी यूनियन ने बर्खास्त किया इस्राइल का ऑब्जर्वर स्टेटस, राजदूत को असेंबली हॉल से निकाला बाहर

नई दिल्ली। अफ्रीकी यूनियन ने रविवार को इस्राइल के ऑब्जर्वर स्टेटस को बर्खास्त कर दिया है। जिसके बाद अफ्रीकी यूनियन की बैठक में इस्राइल को आमंत्रित नहीं किया गया। वहीं अफ्रीकी यूनियन के इस फैसले से बौखलाए इस्राइल ने ईरान पर उसके खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। इस्राइल ने कहा कि ईरान ने अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका की मदद से उसके ऑब्जर्वर के स्टेटस को बर्खास्त कराया है।

बता दें कि साल 2021 में अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख मौसा फाकी महामत ने इस्राइल को अफ्रीकी यूनियन में ऑब्जर्वर का दर्जा दिया था। हालांकि अफ्रीकी यूनियन के कई सदस्य देशों जैसे प्रिटोरिया आदि ने इस फैसले का विरोध किया था। इसे इस्राइल के लिए कूटनीतिक तौर पर बड़ी सफलता माना गया था। अफ्रीकी यूनियन 55 देशों का संगठन है। इनमें कई मुस्लिम बहुल देश हैं। इनमें से 46 सदस्य देशों के साथ इस्राइल के कूटनीतिक संबंध हैं।


बीते साल अफ्रीकी यूनियन की बैठक में इस्राइल को ऑब्जर्वर देश का स्टेटस हटाने की मांग की गई थी। साथ ही सदस्यों देशों के प्रमुखों की एक कमेटी बनाकर इस मामले पर चर्चा की मांग की गई थी। हालांकि इसे अफ्रीकी यूनियन ने खारिज कर दिया था। अब इस्राइल का स्टेटस खत्म करते हुए अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख फाकी ने कहा कि इस्राइल के ऑब्जर्वर स्टेटस को अगले आदेश तक बर्खास्त कर दिया गया है और तब तक कमेटी इस पर चर्चा कर फैसला लेगी। इसके चलते इस्राइल को यूनियन की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस्राइल के विदेश मंत्री के डिप्टी डायरेक्टर जनरल फॉर अफ्रीका शेरोन बार ली को, इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा स्थित अफ्रीकी यूनियन के असेंबली हॉल से सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाहर ले जाया जा रहा है। अफ्रीकी यूनियन के इस कदम ने इस्राइल को बेहद नाराज कर दिया है। इस्राइल ने आरोप लगाया है कि अफ्रीकी यूनियन को कुछ कट्टरपंथी देशों जैसे अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका द्वारा बंधक बना लिया गया है और इन्हें ईरान द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।

Share:

Next Post

CDS रावत की याद में नेपाल के मुक्तिनाथ धाम में घंटी चढ़ाई गई

Mon Feb 20 , 2023
काठमांडू  (Kathmandu.)। नेपाल  (Nepal) के दौरे पर आए भारत (India) के चार पूर्व सेना प्रमुखों ने अपने देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) की स्मृति में मुक्तिनाथ धाम (Muktinath Dham) में रविवार को घंटी चढ़ाई। मुक्तिनाथ के दर्शन के बाद घंटियां चढ़ाने की परंपरा है। मुक्तिनाथ धाम नेपाल के उत्तरी […]