img-fluid

‘आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, मैं तेरे 70 कर दूंगा’, महिला को लिव-इन पार्टनर ने दी धमकी

December 03, 2022

धुले। दिल्ली में श्रद्धा वाकर की दिल दहलाने वाली हत्या से सबक लेने की बजाए कुछ लोगों का इससे हौसला बढ़ता प्रतीत हो रहा है। अब महाराष्ट्र के धुले में रहने वाली एक महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने श्रद्धा की तरह हत्या करने की धमकी दी है। आरोपी ने महिला को धमकाया है कि ‘श्रद्धा वाकर के 35 टुकड़े किए गए थे, लेकिन मैं तेरे 70 टुकड़े कर दूंगा।’

महाराष्ट्र के रहने वाले आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की जघन्य हत्या की थी। इस हत्याकांड को अब धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है। धुले की पीडित महिला ने पुलिस में जो शिकायत की है, उससे यही संदेश मिलता है। महिला ने शिकायत में कहा है कि वह अपने लिव इन पार्टनर अरशद सलीम की प्रताड़ना से तंग आ गई है। सलीम ने धमकी दी है कि यदि वह उसकी मर्जी से नहीं चली तो वह उसके 70 टुकड़े कर देगा।

धुले पुलिस को 29 नवंबर को की गई शिकायत में महिला ने अरशद पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों जुलाई 2021 से साथ रह रहे हैं। महिला के अनुसार पहले उसने एक अन्य व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन उसकी 2019 में दुर्घटना में मौत हो गई। 2017 में उसे पूर्व पति से एक बच्चा हुआ था।


अरशद की बजाए हर्षल माली बताया, दुष्कर्म का वीडियो बनाया
पहले पति की मौत के बाद वह खुद को हर्षल माली बताने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आई। असल में वह अरशद सलीम मलिक था। वह उसे धुले के लालिंग गांव के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका उसने वीडियो भी बना लिया था और बाद में वह वीडियो की आड़ में धमकाने लगा। इसके बाद दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया। जुलाई 2021 में दोनों आमलनेर गए और वहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक शपथ पत्र तैयार किया। तब उसे पता चला कि इस व्यक्ति का नाम हर्षल माली नहीं, बल्कि अरशद मलिक है।

अरशद ने जबरन धर्मांतरण कराया
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अरशद ने उसका जबरन धर्मांतरण कराया। उसने बेटे का भी धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। इस दौरान मलिक के पिता ने भी उसे धमकाया। इसके चार माह बाद आरोपी उसे विट्टा भाट्टी क्षेत्र में एक मकान में ले गया। यहां उसने इसी साल अगस्त में एक बच्चे को जन्म दिया। किसी बात को लेकर अरशद ने साइलेंसर से उसकी त्वचा को भी दाग दिया। पुलिस ने अरशद सलीम मलिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share:

  • PM मोदी के खिलाफ 'रावण' टिप्पणी पर खरगे बोले- 51 सालों का अनुभव... व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता

    Sat Dec 3 , 2022
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘रावण’ शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा के निशाने पर हैं। अपने इस बयान पर खरगे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। खरगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved