बड़ी खबर

PM मोदी के खिलाफ ‘रावण’ टिप्पणी पर खरगे बोले- 51 सालों का अनुभव… व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘रावण’ शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा के निशाने पर हैं। अपने इस बयान पर खरगे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

खरगे ने कहा, कांग्रेस की राजनीति किसी एक व्यक्ति के खिलाफ या उसके बारे में नहीं है। हमारी राजनीति नीतियों को लेकर है। उन्होंने कहा, हम प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास करते हैं, लेकिन भाजपा की राजनीतिक शैली में अक्सर लोकतंत्र की भावना का अभाव होता है।

एक व्यक्ति पर केंद्रति होती है भाजपा की राजनीति
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति हर जगह एक व्यक्ति विशेष पर केंद्रित होती है। वहीं, उन्होंने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ करार देते हुए हा कि आप किसी के इशारे पर कांग्रेस के वोटों को काटने का प्रयास कर रही है।


मेरे पास 51 सालों का राजनीतिक अनुभव
खरगे ने कहा, मेरे पास 51 साल का संसदीय राजनीतिक अनुभव है। इसलिए मैं किसी व्यक्ति विशेष पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। मैंने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी के मुद्दों पर भाजपा सरकार की आलोचना की है।

क्या कहा था खरगे ने?
दरअसल, बीते दिनों अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि पीएम मोदी हर चुनावों में लोगों को अपना चेहरा दिखाकर वोट मांगते हैं। आपके कितने चेहरे हैं, क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं? खरगे के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई और इसे प्रधानमंत्री मोदी और गुजरातियों का अपमान बताया।

Share:

Next Post

Auto Expo में लॉन्च हो सकती Creta CNG, ज्यादा माइलेज के साथ मिलेंगे नए फीचर्स

Sat Dec 3 , 2022
नई दिल्ली: भारत में कई कार निर्माता सीएनजी वाहन लॉन्च कर रहे हैं. इसके चलते दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai ने भी भारत में अपने सबसे प्रमुख मॉडलों में से एक का CNG वैरिएंट लॉन्च करने का फैसला किया है. उम्मीद की जा रही है कि हुंडई क्रेटा एसयूवी का सीएनजी मॉडल भारतीय बाजार में […]