जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

30 साल बाद शनिदेव आ रहे हैं कुंभ राशि में, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्‍मत


डेस्क। शनिदेव धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में इन्हें करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनि 29 अप्रैल से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि कुंभ राशि में 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। 30 साल बाद शनि आ रहे हैं कुंभ राशि में और ये गोचर 5 राशि वालों के भाग्य के सितारे दमका देगा।

मेष राशि पर शनि गोचर का प्रभाव: शनि का गोचर लाभप्रद होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर योग्यता दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी इमेज अच्छी रहेगी। बॉस का हर काम में साथ मिलेगा। जो लोग खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अपार सफलता मिलने की संभावना रहेगी।


सिंह राशि पर शनि गोचर का प्रभाव: ये गोचर बेहद शुभ प्रतीत हो रहा है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने की संभावना है। कानूनी फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। इस अवधि में आपके वरिष्ठों के लिए आपकी मेहनत को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की वाहवाही होगी।

कन्या राशि पर शनि गोचर का प्रभाव: शनि की यह स्थिति अनुकूल साबित होगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रयासों का अच्छा फल मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खुशखबरी मिल सकती है। अचानक से धन लाभ होने के प्रबल योग हैं।

तुला राशि पर शनि गोचर का प्रभाव: शनि का गोचर शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए सकारात्मक समय दिखाई दे रहा है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में तरक्की मिलेगी। मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आप एक अच्छा सौदा करने में सक्षम रह रह सकते हैं।

Share:

Next Post

UP Chunav: लखीमपुर खीरी में CM योगी ने कहा- एक आतंकवादी का पिता कर रहा SP का चुनाव प्रचार

Sun Feb 20 , 2022
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का रण (UP Assembly Election) छिड़ गया है। सभी राजनीतिक दल अब चौथे चरण की वोटिंग के लिए तैयारियां कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एक चुनावी को सभा को संबोधित करने लखीमपुर खीरी पहुंचे। लखीमपुर खीरी में सीएम […]