
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन 24 जनवरी को नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। अभिनेता की इस खबर से सोशल मिडिया पर काफी हलचल मची हुई है। अब बात करते हैं कौन है नताशा दलाल जिसके साथ बॉलीवुड स्टार वरुण धवन सात फेरे लेने वाले हैं। नताशा दलाल मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। वे 2013 में भारत वापस आ गई थीं।
भारत आने के बाद उन्होंने खुद का डिजाइन हाउस लॉन्च किया। उनके इस फैशन डिजाइन हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है। उनका यह लेबल ब्राइडल और वेडिंग आउटफिट्स के लिए मशहूर है। अगर हम बात करे वरुण और नताशा के रिश्ते की तो दोनों के रिलेशन तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वान्ट में वरुण ने नताशा संग अपनी पहली मुलाकात का खुलासा भी किया था।
वरुण ने बताया था कि नताशा के साथ उनकी पहली मुलाकात स्कूल में छठीं क्लास में हुई थी। दोनों कई सालों तक दोस्त रहे। बाद में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दो साल पहले वरुण ने इंस्टाग्राम पर नताशा के लिए अपने प्यार और लगाव का इजहार किया था। उन्होंने नताशा को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ फोटोज शेयर की थीं। वरुण धवन और नताशा दलाल, 24 जनवरी को अलीबाग में शादी कर रहे हैं। उन्होंने शादी के लिए जिस मैंशन को बुक किया है, वो काफी आलीशान और महंगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रात की बुकिंग के लिए मैंशन के 4 लाख रुपये लगते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved