img-fluid

क्रू को पीटा उसके बाद कपड़े उतारकर अर्धनग्न घूमीं, विमान में फिर महिला यात्री का हंगामा

January 31, 2023

मुंबई। हवाई जहाज (Airplane) में यात्रियों की बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने इटली की महिला को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस (Mubai police) ने मामले में चार्जशीट (Charg sheet) दाखिल कर दी है। आरोप है कि अबु धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में उन्होंने कैबिन क्रू के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं बाद में वह अपने कपड़े उतार कर अर्धनग्न हालत में विमान में चलने लगीं।


पुलिस को एयर विस्तारा फ्लाइट UK 256 के मुंबई लैंड करने के बाद कैबिन क्रू से शिकायत मिली थी। विमान ने अबु धाबी से देर रात 2.03 बजे उड़ान भरी थी। कहा जा रहा है कि इकोनॉमी क्लास (economy class) की टिकट रखी एक महिला यात्री पाओला पेरूचियो बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थीं। ऐसा करने से रोके जाने पर उन्होंने क्रू के साथ मारपीट की और विमान में कपड़े उतारकर घूमने लगीं।

फिलहाल, सहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। खबर है कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

 

Share:

  • Gautam Adani: एक महीने में गंवाए 36.1 अरब डॉलर, टॉप-10 रईसों की लिस्ट से हुए बाहर

    Tue Jan 31 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। कहां इस साल गौतम अडानी (Gautam Adani) को दुनिया के सबसे बड़े रईस (world’s richest man) बनने की उम्मीद थी और अब वह टॉप-10 लिस्ट से ही बाहर (Out of top-10 list) हो गए। अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म (American investment research firm) और शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग (short seller hindenburg) की रिपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved