img-fluid

क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में जलवा दिखाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

June 22, 2022


नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को आपने क्रिकेट के मैदान में बल्ला घुमाते खूब देखा होगा। जब भी धोनी मैदान में बल्ला लेकर उतरते हैं, तो आज भी पीछे से धोनी-धोनी की आवाज गूंजने लगती हैं। हर क्रिकेट प्रेमी को लगता है कि धोनी है तो संभाल लेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके धोनी अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

जी हां, धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह आज भी चेन्नई सुपर किंग्स के लीडर हैं। धोनी ने एक बार कहा था कि उन्हें हर फील्ड में काम करना और कुछ नया सीखने की ललक रहती है और अब क्रिकेटर फिल्मी की दुनिया में एंट्री करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि धोनी साउथ के मशहूर सुपरस्टार संग काम करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए आपको पूरी जानकारी बताते हैं।

कैमियो रोल कर सकते हैं धोनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रोड्यूसर बनने की राह पर चलने के लिए तैयार हो गए हैं और वह साउथ के सुपरस्टार विजय थालापति के साथ फिल्म में काम करेंगे। सिर्फ यही नहीं ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में धोनी खुद भी छोटा सा रोल निभा सकते हैं।


  • धोनी और विजय में है अच्छी दोस्ती
    एमएस धोनी और साउथ सुपरस्टार विजय अच्छे दोस्त हैं और ऐसा सुनने में आ रहा है कि क्रिकेटर ने खुद एक्टर से फोन पर फिल्म के बारे में बात की है। अब ऐसे में विजय धोनी के साथ काम करने के लिए मना नहीं करेंगे। फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि आज ही सुपरस्टार विजय का जन्मदिन है और आज के दिन ऐसी बड़ी खबर से लोग फूले नहीं समा रहे हैं।

    धोनी को कहा जाता है ‘थाला’
    एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, अगर वह फिल्म बनाएंगे तो जाहिर है कि वो हिट होगी। धोनी को साउथ में ‘थाला’ के नाम से भी लोग पुकारते हैं। थाला का मतलब होता है सभी का लीडर। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खूब बल्ला घुमाया है अब प्रोड्यूसर बनकर वह काम करेंगे। बता दें, धोनी पर बायोपिक फिल्म बन चुकी है, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया था।

    Share:

  • अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 920 लोगों की मौत,बढ़ सकता है आंकड़ा

    Wed Jun 22 , 2022
    काबुल। अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके आए हैं, इसके चलते फिलहाल 920 लोगों की मौत की खबर मिली है। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। बड़े नुकसान का अनुमान है। अफगानिस्तान की अथॉरिटीज के मुताबिक देश में भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved