img-fluid

ईबीसी के बाद महिलाओं से वादे करेगा महागठबंधन, प्रियंका गांधी जारी करेंगी दूसरा संकल्प पत्र

September 26, 2025

नई दिल्‍ली । बिहार विधानसभा चुनाव 2025(Bihar Assembly Elections 2025) के मद्देनजर महागठबंधन(Grand Alliance) अति पिछड़ा वर्ग(most backward class) के बाद महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र (election manifesto)जारी करेगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पटना में इसका ऐलान कर सकती हैं। इस दौरान महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। महागठबंधन के महिला संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा, अधिकार और महिला हिंसा से संबंधित मुद्दे शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार रेप पीड़िता को हर हाल में 24 घंटे में रिपोर्ट देने का वादा किया गया है। इसके अलावा महिला शिक्षा की बात इसमें शामिल होगी।


इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता द्वारा पूर्व में किए गए माई-बहन सम्मान योजना का वादा भी इस संकल्प पत्र में शामिल होगा। महागठबंधन के सत्ता में आने पर इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500-2500 रुपये सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

दो दिन पहले ही महागठबंधन का पहला संकल्प पत्र जारी हुआ था। इसमें अति पिछड़ा वर्ग के लोगों से 10 वादे किए गए थे। इनमें ईबीसी को नगर निकाय और पंचायतों में 30 प्रतिशत आरक्षण, अति पिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाने जैसी घोषणाएं शामिल हैं। पटना में बुधवार को जारी हुए ईबीसी संकल्प पत्र को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राजद, कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर जारी किया था।

आगामी बिहार चुनाव में महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतार दिया है। प्रियंका की शुक्रवार को मोतिहारी में जनसभा है। इसके बाद पटना में वे महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। पिछले महीने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने भी वह बिहार आई थीं

Share:

  • बाप की हैवानियत भरी करतूत! बच्ची को उठाकर जमीन पर पटका; मासूम पर गुस्सा उतारने की क्या वजह?

    Fri Sep 26 , 2025
    नई दिल्‍ली । मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के ग्वालियर(Gwalior) में बेरहम बाप ने गुस्से में अपनी मासूम बेटी(Innocent daughter) को उठाकर जमीन पर पटक(slammed on the ground) दिया। पिता की हैवानियत भरी करतूत का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी ससुराल गया था, जहां उसकी पत्नी से लड़ाई हुई। पत्नी ने साथ चलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved