img-fluid

फोल्डिंग चेयर के बाद अब आई है फोल्डिंग घर, जानिए कीमत

January 13, 2023

नई दिल्ली: दुनियाभर में हर शख्स का एक ही सपना होता है कि वह अपने सपनों के घर को बना कर उसमें रह सके. जिसके लिए हर कोई काफी मेहनत भी करते नजर आता है. फिलहाल घर बनाना काफी खर्चीला है, जिसमें अक्सर काफी ज्यादा समय लग जाता है. नींव से लेकर दीवार और फिर छत को बनाने में आमतौर पर 4 से 5 महीने का समय लग ही जाता है.

ऐसे में वर्तमान समय में तेजी से बदल रही दुनिया ने इसका भी एक जुगाड़ खोज निकाला है. कुछ कंपनियां लगातार इन्नोवेटिव आइडिया पर काम कर रही हैं. जो अब किसी शख्स के लिए उसके सपनों का महल मिनटों में तैयार करके बना दे रही हैं. जिसे देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है. हाल ही में देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी इस इनोवेशन से काफी प्रभावित नजर आए हैं.

मिनटों में बनकर तैयार हुआ घर
दरअसल आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कुछ लोगों को बॉक्स को अनफोल्ड करते देखा जा रहा है. इस दौरान वह लोग जैसे-जैसे बॉक्स को खोलते नजर आते हैं, वैसे-वैसे उनके सामने एक शानदार घर अपना आकार लेने लगता है. जिसे देख हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया है. मिनटों में बनकर तैयार हो रहे इस घर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Share:

  • रवींद्रनाथ टैगोर के गीत 'पुरानो सेई' से सजी फिल्म लकड़बग्घा आज होगी रिलीज

    Fri Jan 13 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। एनिमल लवर्स (animal lovers) के लिए खासतौर पर तैयार की गई देश की पहली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लकड़बग्घा’ (Thriller film ‘Lakdbagha’) में रवींद्रनाथ टैगोर (Ravindranath Tagore) का ‘पुरानो सोई…’ गीत सुनने को मिलेगा। यह गीत इस फिल्म का हिस्सा है। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। इसके मुख्य कलाकारों ने कोलकाता में […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved