भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कर्नाटक के बाद मप्र को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

  • जीत के जश्न में पीसीसी चीफ कमलनाथ

भोपाल। कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बजरंग बली और कांग्रेस के कार्यकर्ता की कर्नाटक में जीत हुई है। कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में बजरंगबली का आशीर्वाद हमें जरूर मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कर्नाटक बुद्धिजीवियों का हब है। जितनी सीटें कांग्रेस को मिली उसकी आधी सीटें भी बीजेपी को नहीं मिली हैं और मोदी जी ने पूरा ज़ोर लगा लिया, रोड शो भी किया, नुक्कड़ सभा भी की। कर्नाटक के परिणामों से दक्षिण भारत ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आये परिणाम और कांग्रेस को बहुमत मिलने पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाया गया, कांग्रेसजनों द्वारा परस्पर बधाई देते हुए आतिशबाजी की गई, मिष्ठान वितरित किया गया।



इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, पीसी शर्मा, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र जोशी, जेपी धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, सै. साजिद अली, संजय मसानी, अजीता वाजपेयी पाण्डे, केके मिश्रा, सिद्धार्थ कुशवाहा, कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव, सुश्री संगीता शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, स्वदेश शर्मा, आनंद जाट, राजकुमार सिंह, आसिफ जकी, रवि सक्सेना, संतोषसिंह परिहार, रवि वर्मा, प्रशांत गुरूदेव, विक्रम चौहान, कैलाश वेगवानी, पवन पटेल, हैदरयार खान, रघुवीर सिंह कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share:

Next Post

प्रदेश में जन-सेवा अभियान के मिल रहे हैं अच्छे परिणाम

Sun May 14 , 2023
मुख्यमंत्री ने अभियान की समीक्षा में कहा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विगत 10 मई से शुरू हुए मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अभियान में प्राप्त हो रहे आवेदनों का निराकरण तेजी से हो रहा है। जिन जिलों में आवेदनों के निराकरण की संख्या का प्रतिशत कम […]