img-fluid

केरल के बाद इन 3 राज्यों में पहुंचा मानसून, कल भारी बारिश का रेड अलर्ट

June 06, 2026

नई दिल्ली: देशभर में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में शानदार बारिश दर्ज की जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून 4 जून को केरल पहुंचने के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है और अब कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है.

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और मजबूत होगा, जिससे दक्षिणी राज्यों में बारिश बढ़ सकती है. केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. खासतौर पर केरल के कुछ इलाकों में 6 और 7 जून को भारी वर्षा होने की उम्मीद है. जानकारों के मुताबिक, लगातार बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. शहरी इलाकों में यातायात पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.


  • उत्तर भारत में आंधी और तेज हवाओं का दौर
    जहां दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है, वहीं उत्तर और मध्य भारत में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

    कुछ राज्यों में लू का खतरा बरकरार
    बारिश के बावजूद देश के सभी हिस्सों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में मौजूदा बारिश का दौर खत्म होने के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान लू चलने की संभावना है. इन इलाकों में दिन का तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. लोगों को पर्याप्त पानी पीने, छाछ और बाकी ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है.

    Share:

  • पंजाब में पक क्या रहा? इधर कांग्रेस में जाने की अटकलें, उधर अमित शाह से कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली: कांग्रेस में वापसी की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. ऐसे में एक बार फिर कैप्टन की नई राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved