img-fluid

मेडिकल पहुंचकर संभागायुक्त और कलेक्टर ने जाने घायल बालक के हाल चाल

October 26, 2026

जबलपुर। संभागायुक्त धनंजय सिंह और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मेडिकल पहुंचकर यहां उपचार के लिये भर्ती मांडवा बस्ती रामपुर में बिजली की हाईटेंशन लाईन का करंट लगने से घायल 13 वर्षीय बालक के हालचाल जाने। संभागायुक्त और कलेक्टर ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से बालक को दिये जा रहे इलाज और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


  • उन्होंने उसके समुचित उपचार के निर्देश भी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को दिये। मेडिकल अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा ने बताया बिजली के करंट लगने से घायल बालक की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। उसे उपचार के लिए पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है।सीने में लगी चोट की वजह से जल्दी ही उसे आइसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायेगा। बच्चे की सभी तरह की जांचे कर ली गई हैं।

    Share:

  • समाज की मूल चेतना से जुड़ा था डॉ. सुमित्र का साहित्य

    Mon Oct 26 , 2026
    अश्विनी कुमार पाठक और डॉ. दीप्ति पटेल सम्मानित जबलपुर। पाथेय साहित्य कला अकादमी की ओर से दत्त मंदिर सभागृह में डॉ. राजकुमार सुमित्र स्मृति संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सिहोरा के प्रतिष्ठित साहित्यकार अश्विनी कुमार पाठक को डॉ. सुमित्र सृजन सम्मान तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति पटेल को सुमित्र कविता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved