खेल

रिटायरमेंट के बाद धोनी को वॉर्न ने दिया इंग्लैंड की क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ का ऑफर

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड की क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ (100-100 गेंद का टूर्नामेंट) में अपनी टीम लंदन स्पिरिट की ओर से खेलने का ऑफर दिया है।

शेन वॉर्न ने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि उन्हें अगले साल अपनी टीम से खेलने के लिए मना लूं। मैं उन्हें फोन कर यह पता करूंगा कि क्या वे लॉ‌र्ड्स में खेलना चाहेंगे। मैं पैसों का इंतजाम कर लूंगा।

शेन वार्न ने कहा कि धोनी अद्भुत खिलाड़ी हैं। वह इतिहास में ऑल टाइम ग्रेट विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाएंगे। क्रिकेट इतिहास में धोनी इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। उसकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

उन्होंने कहा कि धोनी बहुत शांत रहते हैं। इसी वजह से उन्होंने हमेशा अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन करवाया। फिर चाहें उन्होंने भारत की कप्तानी की या चेन्नई सुपर किंग्स की। उन्हें साथी खिलाड़ी सम्मान की नजर से देखते हैं।

Share:

Next Post

भाजपा राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर : अखिलेश

Mon Aug 17 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध, अराजकता और आतंक का राज है। भाजपा राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ छलावा साबित हुआ है क्योंकि जब घर-बाहर बेटी सुरक्षित ही नहीं […]