देश राजनीति

भाजपा राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध, अराजकता और आतंक का राज है। भाजपा राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ छलावा साबित हुआ है क्योंकि जब घर-बाहर बेटी सुरक्षित ही नहीं है तो वह कहां और कैसे पढ़ेगी? भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन पर लगाम लगाने में पूर्णतया विफल हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनपद खीरी में 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी दिल दहला देने वाली है। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गईं। उसकी जीभ कटी थी और आंखें बाहर निकल आई थी। शामली के जलालाबाद क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण और गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर में दो जगह दांत से काटने के निशान थे। कानपुर में महिला की हत्या की गई। ललितपुर में युवक की गोली मारकर हत्या की दी गई।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी में घर में घुस कर एक युवक की हत्या हुई। बलिया में एक बुजुर्ग की जान ली गई। गोण्डा के मनकापुर के ग्राम बल्लीपुर पासी पुरवा में युवक की हत्या कर दी गई। अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर दंबगों ने उसे चाकू से गोद डाला। अयोध्या में पति पत्नी पर हमला हुआ। प्रतापगढ़ में भरी पंचायत में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई।

आजमगढ़ में लगातार चार हत्याएं हो गई। बासगांव के दलित प्रधान की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ में खड़े एक बालक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे पूर्व एक पिता-पुत्र की हत्या हो गई थी। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को किसी का खौफ नहीं रह गया है। एक तरह से यह सरकार ही अपराधियों को प्रश्रय देने वाली बन गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं। उनका खौफ अब तो खाकी पर भी दिखाई पड़ने लगा है। कई जगह अपराधियों के हमलों में पुलिस के जवान हताहत हुए हैं। मासूमों के साथ दरिंदगी के मामलों में बढ़त से प्रशासनतंत्र को भी सोचना होगा कि आखिर बेटियों की सुरक्षा की बातें सिर्फ दिखावा क्यों बन गई हैं और अपराधियों को कानून का डर क्यों नहीं रह गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

देश में पहली तिमाही के दौरान सोने के आयात में 81 प्रतिशत की गिरावट

Mon Aug 17 , 2020
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रेल -जून) के दौरान देश में सोने का आयात 81.22 फीसदी घटकर 2.47 अरब डॉलर रह गया है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच सोने की मांग में भारी गिरावट आई है, जिससे आयात घटा है। वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि […]