मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के बाद अब देश के मशहूर और उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी (Youtuber Saurabh Joshi) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दो करोड़ की सौरभ जोशी से फिरौती मांगी गई है।
ऐसा न करने पर सौरभ के परिवार के सदस्य को मारने की धमकी भी दी है। पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर एक-एक कर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है।
हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved