img-fluid

सैफ अली खान पर हमले के बाद राखी सावंत ने उठाए गंभीर सवाल, बोलीं- ये बिल्डिंग वाले…

January 18, 2025

डेस्क। सैफ अली खान पर हमले और उनके बांद्रा स्थित घर में लूटपाट की कोशिश ने देशभर में हलचल मचा दी है। इस घटना ने न केवल उनके फैंस, बल्कि सेलेब्रिटीज और राजनेताओं को भी परेशान कर दिया है। सभी सैफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस हमले के बाद सैफ के घर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हाल ही में अभिनेत्री राखी सावंत ने इस घटना पर अपनी चिंता जाहिर की है। एक वीडियो में राखी ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की और सुरक्षा पर सवाल उठाए। एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में राखी ने कहा, “हे भगवान! कितनी बुरी खबर है। सैफ अली खान, जिनके साथ मैंने भी पहले काम किया है, राकेश रोशन जी की फिल्म के एक गाने में जब मैं अपने संघर्ष के दिनों में थी, कभी सोचा भी नहीं था कि सैफ के साथ ऐसा हादसा हो सकता है।”


राखी ने इसके बाद सवाल उठाया, “यह बिल्डिंग वाले क्या करते हैं? आप इतनी बड़ी रकम मासिक फीस के रूप में लेते हो, और सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगवा सकते? यह कितनी बुरी खबर है! 2025 में क्या हो रहा है? इतने बड़े लोगों के साथ क्या हो रहा है?”

यह घटना ढाई बजे रात के आसपास तब हुई, जब एक हमलावर ने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित फ्लैट में घुसकर उनकी घरेलू सहायक से बहस की। सैफ जैसे ही मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की, तब शख्स ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।

डॉक्टरों के अनुसार, सैफ की पीठ में गंभीर चोट आई थी क्योंकि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ था। इसके बाद सैफ की सर्जरी की गई। हालांकि, सैफ की स्थिति अब खतरे से बाहर है। वह दो तीन दिन में अस्पातल से छुट्टी पा सकते हैं।

Share:

  • RG Kar Case: 'सजा को चुनौती देने की कोई योजना नहीं', दोषी करार दिए जाने के बाद बोली संजय रॉय की बहन

    Sat Jan 18 , 2025
    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सियालदह सिविल और क्रिमिनल कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। फैसले के कुछ मिनट बाद ही आरोपी की बड़ी बहन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि परिवार की अदालत में आदेश को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved