
मॉस्को। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध (Russia Ukraine War) छेड़ने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) खेल जगत के निशाने पर आ गए हैं. उन्हें और उनके देश को लगातार एक से एक झटके मिल रहे हैं. पहले चैम्पियंस लीग के फाइनल की मेजबानी(Hosting the Champions League Final) रूस(Russia) से छीन ली गई. अब इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन (International Judo Federation) ने एक तगड़ा झटका दिया है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन में अध्यक्ष पद पर काबिज थे. साथ ही इस संस्था के एंबेसेडर भी थे. अब जूडो फेडरेशन ने बयान जारी कर पुतिन को दोनों पद से सस्पेंड कर दिया है. यह फैसला यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के विरोध में लिया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved