img-fluid

राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या, आगरा-मथुरा को छोड़ा पीछे

December 13, 2024

लखनऊ। सात अजूबों (Seven wonders) में शामिल यूपी की धरोहर यानी ताजमहल (Taj Mahal) यूं तो दुनिया भर में मोहब्बत की निशानी के लिए प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए देश ही नहीं दुनिया भर से लोग आते हैं और ताज का दीदार करते हैं। लेकिन पिछले दो सालों से ताज के दीदार में फीकापन नजर आने लगा है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि विदेशी पर्यटकों (Foreign tourists) की संख्या बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर अयोध्या (Ayodhya) में पर्यटकों और श्रद्धालुओं (Tourists and devotees) की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से तो यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में कभी पीछे रहने वाली अयोध्या नंबर एक पर पहुंच गई है। पर्यटकों की संख्या में मामले में अयोध्या ने वाराणसी ओर मथुरा को भी पीछे छोड़ दिया है। इसमें भारतीय पर्यटक ही नहीं विदेश से आने वाले पर्यटक भी शामिल हैं।


एआई वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई ने बताया कि कोरोना काल के बाद से लगातार आगरा में पर्यटकों की संख्या में गिरावट हो रही है लेकिन राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त कमी देखने को मिली है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय सैलानियों की संख्या में पिछली वर्ष की तुलना में इस वर्ष 193298 पर्यटक कम आए। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2022-2023 में कुल 2770340 पर्यटक ताज का दीदार करने के लिए आए। जबकि वर्ष 2023-2024 में 2684825 सैलानियों ने ताजमहल को निहारा। पर्यटन उद्यमियों का मानना है कि भारतीय पर्यटकों में अब विदेश घूमने की ज्यादा रुचि दिख रही है, जो पूर्व में 30 फीसदी थी। अब 35 फीसदी तक पहुंच गई है।

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद नौ महीने में यूपी आए 47 करोड़ पर्यटक
यूपी में पिछले नौ महीने में करीब 47.61 करोड़ पर्यटकों ने भ्रमण किया। इसमें घरेलू पर्यटकों की संख्या 47.47 करोड़ और विदेशियों की संख्या 14 लाख से अधिक रही। जानकारी के अनुसार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। वहां नौ माह में 13 करोड़ 55 लाख 90 हजार 523 पर्यटक आए, जिसमें 13 करोड़ 55 लाख 87 हजार 370 घरेलू पर्यटक और 3153 विदेशी श्रद्धालु हैं। मथुरा में कुल 6 करोड़ 81 लाख 55 हजार 926 श्रद्धालु पहुंचे, जिसमें 6 करोड़ 80 लाख 68 हजार 697 घरेलू और 87229 विदेशी पर्यटक आए। वाराणसी की बात करें तो वहां कुल 6 करोड़ 27 लाख 18 हजार 417 श्रद्धालु आए, जिसमें 6 करोड़ 25 लाख 34 हजार 381 घरेलू और 1 लाख 84 हजार 36 विदेशी पर्यटक हैं। तीर्थराज प्रयागराज में नौ माह में कुल 4 करोड़ 80 लाख 10 हजार 970 पर्यटक आए, जिसमें 4 करोड़ 80 लाख 6180 घरेलू और 4790 विदेशी पर्यटक शामिल थे।

दीपोत्सव के बाद से अयोध्या में बढ़ने शुरू हुए श्रद्धालु
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2017 में जब से दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है उसके बाद से श्रीराम की नगरी में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल हैं। वहीं 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। इस प्रकार कुल मिलाकर 1,95,63,159 श्रद्धालुओं ने वर्ष 2018 में अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। ऐसे ही वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी को मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किए। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली और 61,93,537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी मिलाकर कुल 61,96,148 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।

वहीं वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। 2021 में कुल 1,57,43,790 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आए। इसी क्रम में वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। कुल मिलाकर 2, 21, 38, 805 श्रद्धालु 2022 में अयोध्या दर्शन के लिए यहां पहुंचे। वर्ष 2023 में यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। 2023 में वर्ष भर में कुल 5,75,15,423 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इनमें 5,75,07,005 भारतीय श्रद्धालु व 8418 विदेशी श्रद्धालु शामिल रहे।

Share:

Mobile exploded in the hand of a 10-year-old child while playing a game in Chhatarpur, MP

Fri Dec 13 , 2024
Chhatarpur. If your child has a habit of operating mobile and he uses mobile more than necessary, then you should be careful, because this habit can prove to be very dangerous someday. We are saying this because something similar has happened in Chhatarpur district of Madhya Pradesh. Here the mobile suddenly exploded in the hand […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved