
अयोध्या। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के आगमन व निकास के लिए अलग-अलग एंट्री व एग्जिट गेट बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए जीआरपी व सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं ने भी आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की तारीफ की है और कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। महाकुंभ में स्नान कर भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved