मनोरंजन

सिनेमाघरों के बाद OTT पर ‘क्रू’ धमाल मचाएगी, नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज

मुंबई। करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘क्रू’ इस साल की कामयाब फिल्मों में से एक है। राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। अब रिलीज के दो महीने बाद यह फिल्म लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी पर उपलब्ध हो चुकी है। 24 मई यानी आज से फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की थी। मध्य रात्रि से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में जिसने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा वे इसका लुत्फ अब उठा सकते हैं। यह फिल्म अब 190 में देशों में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

क्रू की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 151.35 करोड़ रुपये था।
क्रू के निर्माताओं ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। रिया कपूर और एकता आर कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा, “थिएटर में  सफल प्रदर्शन के बाद ‘क्रू’ को नेटफ्लिक्स पर लाकर  हम रोमांचित हैं। यह फिल्म ढेर सारे हास्य के से दोस्ती और धोखे पर आधारित है। यह एक ऐसी कहानी है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी।”
Share:

Next Post

MP: पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने  मोहन सरकार पर किया बड़ा हमला, भाजपा सरकार को बताया तानाशाह

Fri May 24 , 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चुनाव (Election) भले खत्म हो गए हों, पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति (Politics) अब भी जोरों पर है। अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) ने भाजपा सरकार (BJP Goverment) पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार को कर्मचारी विरोधी और तानाशाह तक कहा है। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने […]