
शहर के मध्य क्षेत्र को पूर्वी क्षेत्र से जोडऩे वाले मुख्य मार्ग पर बना है पुल
इंदौर। साढ़े 3 साल के लंबे इंतजार के बाद कल कुलकर्णी भट्टा पुल (Kulkarni Bhatta Bridge) की सौगात श्रमिक क्षेत्र को मिलने वाली है। 1 तारीख से पुल पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर के मध्य और पश्चिम क्षेत्र से आने वाला ट्रैफिक अब मालवा मिल चौराहे के बजाय परदेशीपुरा चौराहे (Pardeshipura Square) से पूर्वी क्षेत्र को जोड़ेगा।
पुल को आगामी 25 सालों के ट्रैफिक को देखते हुए 100 फीट चौड़ा बनाया गया है। करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का निर्माण कांग्रेस की प्रदेश सरकार के समय बंद हो गया था। बाद में विधायक रमेश मेंदोला को धरने पर बैठना पड़ा था और उसके बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ। आज सुबह निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों के साथa पुल का निरीक्षण किया। कल रात करीब 8 बजे पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हाथों कराया जा रहा है। भाजपा नेता जीतू यादव ने बताया कि इस दौरान प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved