भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) में कोरोना (Corona) के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 530 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 66 हजार 573 और मृतकों की संख्या 3881 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved