
उज्जैन। बड़ा पुल स्थित पंच दस नाम जूना अखाड़ा के साधुओं ने होली पर्व पर श्मशान में जाकर होली खेली। उनका कहना था कि श्मशान में शिव के गणों को प्रसन्न करने तथा दुनिया में सुख शांति के लिए यह आयोजन किया गया।
जगतगुरु पंचानन्द गिरी महाराज कामाख्या तंत्र पीठ आश्रम पर इस बार अनोखी होली खेमली गई। जूना अखाड़ा के हिमालय गिरी महाराज के साथ अघोरी साधुओं ने श्मशान में होली मनाई और भगवान शिव के गणों को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महाराज, गुजरात से आए वक्त उपस्थित थे। इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य भगवान शिव के गणों को प्रसन्न करना और देश-विदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना था। जूना अखाड़ा के संतों ने श्मशान में चिता के साथ होली मनाई और भगवान शिव के गणों को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भगवान शिव के गणों को प्रसन्न करने के लिए पूजन किया। यह आयोजन हर बार काशी में होता है पर इस बार उज्जैन में भी आयोजित किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved