img-fluid

200 स्थानों पर जलेगी होली रातभर अलर्ट रहेगी पुलिस

February 28, 2026

  • होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त

उज्जैन। शहर में इस बार लगभग 200 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने होली के त्यौहार के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई है। दो मार्च को संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस रातभर गश्त करेगी। ुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने समस्त पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि होली दहन की रात को सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।



  • होलिका दहन स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। वहीं महिला सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, वहीं हुड़दंग मचाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डायल 112 सहित सभी आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया है। जाहिर है कि जिले में होली के त्योहार के दौरान कहीं पर भी घटनाओं, हुड़दंग, शराबखोरी, नशाखोरी आदि पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है और शहर के विभिन्न इलाकों में चैकिंग, गस्ती की जा रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।

    Share:

  • ईरान-US जंग के बीच इंडिगो की आई एडवाइजरी... एयर इंडिया ने भी दिया बयान

    Sat Feb 28 , 2026
    डेस्क: अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर दिया, जिससे जवाब में ईरान ने भी इजराइल के कुछ ठिकानों पर मिसाइलें दाग दी हैं. इस पर इंडियो और एयरइंडिया ने अपनी ओर से बयान जारी किया है. इंडिगो ने एक यात्रा सलाह जारी करते हुए कहा है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved