
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल के दूसरे ही दिन प्रशासनिक गलियारों (Administrative Corridors) में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों (Four Officers) के तबादले (Transferred) और नवीन पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation) के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
इंदौर नगर निगम में बड़े बदलाव
आदेश के मुताबिक, इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर तीन नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
रोहित सिसोनिया को मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
2017 बैच के आईएएस अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, जो वर्तमान में इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब मंत्रालय (भोपाल) भेज दिया गया है। श्री सिसोनिया को उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
शासन ने जारी किए निर्देश
मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से स्थानापन्न रूप से प्रभावी रहेंगी। इस आदेश की प्रतियां भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) सहित प्रदेश के सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इंदौर जैसे बड़े महानगर में तीन-तीन अपर आयुक्तों की नियुक्ति से विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं में तेजी आएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved