भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड (Motilal Nehru Stadium Red Parade Ground) पर चल रही अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली (Agniveer Soldiers Recruitment Rally) में दूसरे दिन शुक्रवार को 9 जिलों के 4 हजार 550 आवेदको को भर्ती प्रक्रिया के लिए काल लेटर जारी किए गए थे। भर्ती में आए युवाओं को रात्रि 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की कार्रवाई शुरू हुई। अग्निवीर भर्ती में दूसरे दिन 315 युवा फिजिकल टेस्ट फिट पाए गए।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 5 हजार से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के लिए कार्ड जारी हुए हैं, जिसमें 9 जिलों के प्रतिभागी शामिल होंगे। भर्ती स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved