
आगरा। देशभर में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी (Ganesha Chaturthi) पर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। ताज नगरी आगरा में इस बार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर प्रथम देवता गणेश जी (Lord Ganesha) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कंधे पर विराजमान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भगवान शंकर को गणेश जी कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगाते नजर आए। पीएम मोदी के कंधे पर विराजमान गणेश जी की प्रतिमा को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि आगरा के मधु नगर क्षेत्र में रहने वाले लोकेश रावत को जागरूकता संदेश देती गणेश भगवान की मूर्तियों बनाने का शौक है।
इनके साथ ही पीएम मोदी के कार्यों से लोकेश इतने प्रभावित हुए की उन्होंने पीएम मोदी के कंधे पर विराजमान गणेश जी की प्रतिमा बना डाली। अब यह प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण(Attraction) का केंद्र बनी हुई है। इसी तरह एक मूर्ति में भगवान गणेश हॉकी खेलते नजर आ रहे हैं। ओलंपिक में 41 साल बाद मेडल मिलने के बाद ही मूर्तिकार लोकेश ने हॉकी को बढ़ावा देने वाली भगवान की इस प्रतिमा का निर्माण कर डाला। आगरा में जागरूकता संदेश देतीं नजर आ रहीं प्रथम देव गणेश की मूर्तियां लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved