बड़ी खबर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 20 घायल

कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बस और कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। अनियंत्रित बस ने कार को टक्कर जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बस और कार दोनों गड्ढे में जा गिरी। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। तभी सौरिख थाना क्षेत्र के पास तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित हो कर कार को टक्कर मारते हुए गड्ढे में जा गिरी। कई घयलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कन्नौज में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Share:

Next Post

भारत ने चीन को कहा-पीछे तो हटना ही होगा, दूसरा कोई रास्ता नहीं

Sun Jul 19 , 2020
नई दिल्‍ली। भारत ने चीन से दो टूक कहा है कि पीछे हटने के अलावा उसके पास कोई विकल्‍प नहीं है। पैंगोंग और लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर जहां-जहां चीनी सेना मौजूद है, उसे पीछे जाना ही होगा। भारत को सीमा 5 मई से पहली वाली स्थिति से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। दोनों […]