नई दिल्ली (New Delhi)। गूगल पे इंडिया (google pay india) ने यूनीफाइट पेमेंट इंटरफेस (UPI) के वैश्विक विस्तार के लिए एनपीसीआई (NPCI) इंटरनेशनल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।गूगल पे इंडिया की निदेशक (भागीदारी) दीक्षा कौशल ने कहा, “हमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूपीआई की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एनआईपीएल का समर्थन करते हुए खुशी हो रही है। यह सहयोग भुगतान को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved