
भोपाल। हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में जो कृषि कानून लागू किये गए हैं, वे किसानों के लिये सरकार का ऐतिहासिक निर्णय हैं। देश के 1-2 राज्यों को छोड़कर पूरे देश के किसानों ने इनका स्वागत किया है। प्रधानमंत्री का यह संकल्प है कि कैसे किसानों की आय दुगनी हो, इसी को ध्यान में रखते हुये कानून बनाये हैं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान कही। शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से संगठन के कार्य में अनवरत लगा रहता है। पार्टी को मजबूती देने के लिए हम पूरे प्रदेश में कार्यक्र्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं। युवाओं की भागीदारी संगठन में ज्यादा हो, इस हेतु हमने युवाओं को अवसर देने का प्रयास किया है ताकि, भविष्य में मजबूत नेतृत्व का निर्माण हो सके।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved