भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस के एक दर्जन जिलाध्यक्ष होंगे आउट

  • जिलों में जल्द कमलनाथ करेंगे बड़ी सर्जरी

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदल सकती है। इस बदलाव में भोपाल भी प्रभावित हो सकता है। वहीं विंध्य, मालवा एवं निमाड़ के भी कुछ जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के भी कुछ पदाधिकारियों के कामकाज में बदलाव की सुगबुगाहट है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले जिला संगठन को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस जुटेगी। इसके चलते कई जिला अध्यक्षों को हटाया जा सकता है। इनमें सबसे पहले उन्हें हटाया जाएगा जिनके कामकाज से प्रदेश कांग्रेस संतुष्ट नहीं है। हालांकि कांग्रेस इस पर भी गौर करेगी कि इस फेरबदल से कोई बड़ा नेता नाराज न हो। इसे बाद यह बदलाव होगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक ने हाल ही में 15 जिलों की बैठक की थी। इन बैठकों में उन्होंने कई अध्यक्षों के काम काज को बेहतर नहीं पाया। भोपाल में तो उन्होंने इस पर ही नाराजगी जताई थी कि जिला अध्यक्ष ने अब तक कार्यकारिणी ही नहीं बनाई। वहीं जिस जिलों की उन्होंने बैठक नहीं ली, वहां की रिपोर्ट उन्हें सह प्रभारियों के जरिए मिल गई है।

Share:

Next Post

मप्र भाजपा कार्यकारिणी में होगा युवाओं का बोलबाला

Sun Jan 3 , 2021
सिंधिया खेमे से 3-4 लोग एडजस्ट होने के संकेत भोपाल। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्तियों को लेकर इंतजार अब खत्म होता हो गया है। कैबिनेट विस्तार के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अपनी टीम का ऐलान कर देंगे। प्रदेश अध्यक्ष आज देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और संगठन […]