img-fluid

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, BJP में शामिल हुए पूर्व NSG कमांडर समेत ये जाने-माने नाम

February 17, 2026

डेस्क। पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर होने शुरू हो गए हैं। आज यानी मंगलवार को कोलकाता में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में कुछ जाने-माने लोग भारतीय जनता (BJP) में शामिल हुए। इनमें पूर्व NSG कमांडर और अंडरकवर एजेंट रहे दीपांजन चक्रवर्ती, CRPF के पूर्व DSP बिप्लब बिस्वास और पूर्व कद्दावर वामपंथी मंत्री खिती गोस्वामी की बेटी कस्तूरी गोस्वामी शामिल हैं।


  • बीजेपी में हुए शामिल

    • दीपांजन चक्रवर्ती: पूर्व NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडर और देश के पूर्व अंडरकवर एजेंट।
    • बिप्लब बिस्वास: CRPF के पूर्व DSP रैंक के अधिकारी।
    • कस्तूरी गोस्वामी: पूर्व CPM कैबिनेट मंत्री खिती गोस्वामी की बेटी हैं।

    इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया हुमायूं कबीर पर विस्फोटक आरोप लगाए। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने से पहले हुमायूं कबीर 7 दिनों तक बांग्लादेश में थे। हुमायूं कबीर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट से पैसे ले रहे हैं, उस अकाउंट में बांग्लादेश से पैसे आ रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

    Share:

  • बांग्लादेश की नई सरकार में एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

    Tue Feb 17 , 2026
    डेस्क। बांग्लादेश (Bangladesh) में तारिक रहमान (Tariq Rehman) ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों (Ministers) ने भी शपथ ग्रहण की। खास बात यह है कि तारिक रहमान के मंत्रिमंडल (Cabinet) में एक हिंदू (Hindu) और एक बौद्ध (Buddhist) नेता (Leader) को भी जगह मिली है। जानकारी के मुताबिक हिंदू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved