बड़ी खबर

लालू यादव को AIIMS ने भर्ती करने से किया था इनकार, विवाद बढ़ने पर किया भर्ती

रांची। चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी (Embezzlement case from Doranda Treasury in fodder scam) से गबन मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को दिल्ली AIIMS ने एडमिट करने से इंकार कर दिया है। लालू प्रसाद यादव को रांची स्थित रिम्स वापस भेजा जा रहा है। आज 3:00 बजे लालू प्रसाद यादव रिम्स पहुंच जाएंगे। जानकारी मिली है कि AIIMS में जांच के बाद लालू प्रसाद को भर्ती करने के लायक नहीं माना गया। इसलिए उन्हें रिम्स वापस भेजा जा रहा है।


मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे लालू प्रसाद विशेष विमान से रांची से दिल्ली लाए गए थे। उन्हें पुलिस की कस्टडी में भेजा गया था। रात को ही लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की पूरी जांच की गई। कहा जा रहा था कि उनके किडनी में क्रेटनीन का लेवल बढ़ गया है। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। लेकिन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एम्स में उन्हें ठीक-ठाक पाया गया। लालू प्रसाद यादव कल रात एम्स की इमरजेंसी पहुंचे थे। वहां कुछ घण्टे उन्हें निगरानी में रखा गया था और जांच की गई थी। इसके बाद रात को ही इमरजेंसी से उन्हें छुट्टी दे दी गई।

इसके बाद राजद प्रवक्ता वीरेन्द्र ने कहा- ‘रिम्स रांची के मेडिकल बोर्ड ने लालू प्रसाद की किडनी की स्थिति काफी गंभीर बताकर दिल्ली इलाज के लिए रैफर किया था, लेकिन एम्स ने उन्हें रांची वापस भेज दिया है।’ उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के नेता लालू प्रसाद की हत्या की साजिश केन्द्र और बिहार सरकार मिलकर कर रही है। विवाद बढ़ने के बाद AIIMS ने लालू प्रसाद यादव को दोबारा भर्ती कर लिया है। फिलहाल उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में रखा गया है।

 

Share:

Next Post

INDORE : पालतू कुत्ते की मौत से हताश पत्नी का दु:ख देखा नहीं गया, पति ने कर ली आत्महत्या

Wed Mar 23 , 2022
इंदौर। मायके में पालतू श्वान (Pet dog) बीमार हुआ तो पत्नी दु:खी रहने लगी। पत्नी (wife) का यह दु:ख शिक्षक पति (husband) से देखा नहीं गया और उसने फांसी (hanging) लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। बजरंग नगर ( Bajrang Nagar) के 26 वर्षीय युवराज पिता विक्रम को फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल (MY […]