img-fluid

बिहार : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लौटते वक्त हाईवा-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में 4 की मौत

November 22, 2026

मोकामा. बिहार (Bihar) में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बारात शादी (Wedding celebrations) से लौट रही थी, जिस दौरान यह हादसा हुआ. अथमलगोला थाना क्षेत्र में सवनीमा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हाइवा (Hyva) ने स्कॉर्पियो (Scorpio) को जोरदार टक्कर मारी. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बाढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए तीन लोगों को PMCH रेफर कर दिया गया. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं.


  • शादी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
    जानकारी के मुताबिक, बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव से बारात बख्तियारपुर के बेलथान गांव गई थी. शादी समारोह खत्म होने के बाद बारात वापस गांव लौट रही थी. इसी दौरान अथमलगोला थाना क्षेत्र में सवनीमा पेट्रोल पंप के पास हाइवा ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

    गांव में पसरा मातम
    जैसे ही हादसे की सूचना गांव में पहुंची गांव में मातम पसर गया. जिस गांव में कल तक शादी की धूम थी, वहां किसने सोचा था कि बारात के लौटने के साथ ही यह खबर सुनने को मिलेगी. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं. वहीं, घायलों का इलाज जारी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved