img-fluid

कल से इंदौर से टूट जाएगा चार शहरों का हवाई संपर्क

March 28, 2026

  • कल से लागू होगा समर शेड्यूल… नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू की उड़ानें होंगी बंद
  • बदले में मिलेगी सिर्फ जलगांव की नई उड़ान, उसकी तारीख भी अभी तय नहीं

इन्दौर। देश में कल से उड़ानों का नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। यह समर शेड्यूल इंदौर के लिए खुशी के बजाय गम लेकर आ रहा है। समर शेड्यूल में कल से इंदौर से देश के चार शहरों का हवाई संपर्क टूटने जा रहा है। इनमें नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू की उड़ानें शामिल है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इन सभी उड़ानों को कल से बंद किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा साल में दो बार देश में संचालित होने वाली सभी उड़ानों का शेड्यूल जारी किया जाता है। मार्च अंत से अक्टूबर अंत के बीच समर शेड्यूल और अक्टूबर अंत से मार्च अंत के बीच विंटर शेड्यूल होता है। इन शेड्यूल के दौरान ही और लाइंस अपनी उड़ानों को बंद करने, नई उड़ानों को शुरू करने और मौजूदा उड़ानों के समय में परिवर्तन करने जैसे निर्णय लेती है। कल से लागू होने जा रहे समर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इंदौर से चार शहरों की उड़ानें बंद की जा रही हैं। इसके कारण इंदौर के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


  • समर शेड्यूल में मिली सिर्फ जलगांव फ्लाइट
    समर शेड्यूल में जहां इंदौर से चार शहरों की उड़ानें बंद होने जा रही है, वहीं इसके बदले में इंदौर को फ्लाई-91 के रूप में एक नई एयरलाइन मिल रही है, जो इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। इंदौर से हैदराबाद के लिए पहले से उड़ानें मौजूद है। इस तरह नए शहरों के रूप में इंदौर को सिर्फ जलगांव का सीधा कनेक्शन मिलेगा। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। हालांकि ये फ्लाइट कब शुरू होगी। यह अब तक तय नहीं है। उम्मीद है कि 17 अप्रैल से इसका संचालन शुरू होगा।

    शारजाह उड़ान के फेरे भी कम होंगे
    समर शेड्यूल में देश के चार शहरों से हवाई संपर्क टूटने के साथ ही मध्यप्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान के रूप में संचालित होने वाली शारजाह की नियमित उड़ान के तीन फेरे भी कम होने का नुकसान उठाना पड़ेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इसे समर शेड्यूल में सप्ताह में 4 ही दिन संचालित करने का निर्णय लिया है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से यह उड़ान बंद है। यह कब से शुरू होगी, यह भी अभी तय नहीं है।

    कल होगा टर्मिनल 1 का उद््घाटन… फ्लाइटें उड़ेंगी
    एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को नए रूप में तैयार कर टर्मिनल 1 बनाया गया है। कल नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे। हालांकि यह सिर्फ औपचारिक उद्घाटन होगा, इस भवन से उड़ानों का संचालन कब शुरू होगा। यह भी अभी तय नहीं है।

    पहले भी कई शहरों से टूट चुका इंदौर का कनेक्शन
    इंदौर का हवाई संपर्क इससे पहले भी कई शहरों से टूट चुका है। इंडिगो एयरलाइंस ही इंदौर से जोधपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, बिलासपुर, शिरडी और गाजियाबाद के लिए उड़ान शुरू करने के बाद बंद कर चुकी है। वहीं अन्य एयरलाइंस की उड़ानें भी अमृतसर, किशनगढ़, बेलगाम जैसे शहरों के लिए बंद हो चुकी है।

    Share:

  • खुद को भगवान बताकर शोषण करने वाला आरोपी पकड़ा महाराष्ट्र में फिर सामने आया सनसनीखेज मामला

    Sat Mar 28 , 2026
    नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में आस्था और विश्वास का दुरुपयोग कर महिलाओं के शोषण (exploitation) का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पालघर निवासी ऋषिकेश वैद्य (Rishikesh Vaidya) को पुलिस (police) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने खुद को भगवान शिव (Lord Shiva) का अवतार बताकर एक महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved