img-fluid

सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चेन्नई में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

January 10, 2025

चेन्नई। सिंगापुर (Singapore) जाने वाली एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट ( flight) को उड़ान के बाद तकनीकी खराबी (technical fault) का पता लगा। इसके बाद उसकी चेन्नई (Chennai) एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई। पायलटों ने समस्या का पता चलने पर एयरपोर्ट से संपर्क किया और लौट आए। फ्लाइट में करीब 170 यात्री सवार थे। इंजीनियर खराबी को ठीक कर रहे हैं। इस घटना की जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों और एयरलाइनर ने दी।


उन्होंने बताया कि पायलटों ने समस्या का पता चलने पर हवाई अड्डे से संपर्क किया और शहर वापस लौट आए। विमान में करीब 170 यात्री सवार थे, जिनकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से सिंगापुर जा रही फ्लाइट AI 346 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई।

विमान को एहतियाती जांच के लिए सुरक्षित तरीके से उतारा गया। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित तरीके से उतर गए। अधिकारी ने यह भी बताया कि यात्रियों को चेन्नई से सिंगापुर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

Share:

  • केजरीवाल के बयान के खिलाफ भाजपा का पूर्वांचल सम्मान मार्च, कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार, कई हिरासत में

    Fri Jan 10 , 2025
    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में पूर्वांचलियों (Poorvanchalis) को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान पर बीजेपी (BJP) प्रदर्शन कर रही है. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की अगुवाई में बीजेपी पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाल रही है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. उन पर पानी की बौछार की गई. कई कार्यकर्ताओं को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved