
लंदन। इन दिनों यूरोप एयरलाइंस (Europe Airlines) के सामने एक बड़ी समस्या बनी हुई है. क्योंकि यूरोप (Europe) के आसमान में इस समय ज्यादातर घोष्ट फ्लाइट्स (Ghost Flight) नजर आ रही हैं. दरअसल यूरोप (Europe) में अपने विमान के रूट को बचाए रखने के लिए एयरलाइंस कंपनी (airline company) को आधे से ज्यादा विमानों को उड़ाए रखने होते हैं. ऐसे में इस समय कंपनियों के बहुत सारे खाली विमान ही आसमान में उड़ाना पड़ रहा है जिसे अब घोष्ट फ्लाइट (Ghost Flight) का नाम दिया जाने लगा है.
दरअसल यूरोपीय आयोग (The European Commission) का नियम है आपको अगर अपने एयर स्पेस (air space) में जगह को बनाए रखना है तो कंपनी को कम से कम 50 प्रतिशत विमानों का इस्तेमामल करना अनिवार्य है. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का एयरलाइंस कंपनी का बुरा प्रभाव पड़ा. कोरोना की वजह से लोग कम यात्राएं कर रहें. बहुत से विमानों पूरी तरह से खाली रह रहे हैं जबकि जिन विमानों को टिकट मिल रहे हैं वह भी पूरे नहीं भर पाते.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved