img-fluid

समाज के विघटनकारियों को परास्त करने का काम करे अजा मोर्चा

April 25, 2022

  • ग्वालियर में आयोजित भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में तोमर ने कहा

भोपाल। भाजपा एक मजबूत संगठन है। इसके मोर्चे नेतृत्व निमार्ण की पाठशाला हैं। जनसंघ के अंतिम दौर में मोर्चों का गठन हुआ था। इनके गठन का मुख्य उद्देश्य यही था कि हमारी पार्टी की पहुंच जनता के बीच हो अधिक से अधिक और हम अपनी नीतियों और समाज कल्याण के कार्यों को उनके बीच ले जाएं, उन्हें लाभ पहुंचाएं। आज समाज में कई विघटनकारी शक्तियां हैं, जो समाज को तोडऩे का काम कर रही हैं। ऐसी शक्तियों को परास्त करें। समाज में अनुसूचित वर्ग को लेकर जिस प्रकार भ्रांतियां पैदा की जा रही हैं, उन भ्रमों को दूर करने की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। यह बात केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तेामर ने ग्वालियर में अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कही।



मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि आजादी के इतिहास में अनसूचित जाति के लिए अभी तक ऐसे काम नहीं हुए, जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं। आर्य ने बैठक में उपस्थित मोर्चा के जिलाध्यक्षों, संभाग और जिला प्रभारियों से अधिक से अधिक प्रवास करने की बात कही। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया में अनुसूचित जाति वर्ग को लेकर कई भ्रांतियां, कई भ्रामक समाचार फैलाए जाते हैं। उन समाचारों की सच्चाई को उजागर कर समाज को सच बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के चिंतन मे यदि गरीब कल्याण नहीं होता तो आज उज्जवला और प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उजाला जैसी योजनाएं नहीं आती। इन सभी योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति समाज को ही मिल रहा है।

Share:

  • गैर हिंदू की दुकान से सामान नहीं खरीदने-बेचने का संकल्प

    Mon Apr 25 , 2022
    खरगोन दंगे के बाद आर्थिक बहिष्कार, गांवों तक बढ़ी वैमनस्यता भोपाल। खरगोन दंगे के बाद लोगों के बीच वैमनस्यता और बढ़ गई है। यह शहर से गांव तक जा पहुंची। जिले के कई गांवों में हिंदू संगठन के सदस्य लोगों को सार्वजनिक रूप से एक संकल्प दिला रहे हैं। इसमें उन्हें विधर्मियों (गैर हिंदू) की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved