मुंबई (Mumbai)। अजय देवगन (Ajay Devgn) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। वे इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। सिंघम अगेन और औरों में कहां दम था के अलावा इस लिस्ट में रेड 2 का नाम भी शामिल है। अब इस अजय (Ajay Devgn) की इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस क्राइम ड्रामा फिल्म में अभिनेता एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज की ओर से किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म होने वाली है। पहले यह माना जा रहा था कि इसे 15 नवंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा, लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि सिंघम 3 की वजह से यह फिल्म या तो तय समय से पहले या बाद में रिलीज की जाएगी।
बताया जा रहा है कि राज कुमार गुप्ता फिलहाल रेड 2 की एडिटिंग कर रहे हैं और जुलाई के अंत तक इसका फाइनल प्रिंट तैयार हो जाने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म सिंघम अगेन से पहले रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved