img-fluid

इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की ‘शैतान’, अभिनेता ने साझा किया फिल्म का पहला पोस्टर

January 19, 2024

डेस्क। अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की आगामी फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अजय ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म (Movies का फर्स्ट लुक (first Look) पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ रिलीज डेट (release date) भी बताई है। ये फिल्म आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन के अलावा फिल्म में आर. माधवन और ज्योतिका (R. Madhavan and Jyotika) भी अहम भूमिका में हैं।


यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म ‘शैतान’ को दरअसल ‘वश’ नाम की गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। अजय देवगन और माधवन की यह फिल्म ‘शैतान’ नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी विकास बहल ने संभाली है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘आपकी लिए ‘शैतान’ आ रही है। आठ मार्च 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और आर. माधवन पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।

Share:

  • राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले परमहंस रामचंद्र दास की ऐसी है कहानी

    Fri Jan 19 , 2024
    अयोध्‍या (ayodhya) । 22 दिसंबर 1949 की सर्द रात अयोध्या (ayodhya) में एक ऐसा काम हो गया, जिसने सुबह तक दिल्ली में हड़कंप मचा दिया. सुबह तक पूरे अयोध्या में खबर फैल गई कि बाबरी मस्जिद में प्रभु राम प्रकट (Lord Ram appears in Babri Masjid) हो गए हैं. दरअसल रात में कुछ लोगों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved