img-fluid

अजित पवार विमान हादसे को लेकर NCP MLC का चौंकाने वाला दावा, पायलट को लेकर उठाए गंभीर सवाल

February 24, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की मौत और बारमती विमान हादसे (Baramati plane crash) को लेकर जांच की मांग लगातार तेज हो रही है। इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कई बार संदेह जताया है। अब अकोला में एनसीपी एमएलसी अमोल मितकरी (NCP MLC Amol Mitkari) ने इस घटना को 1991 में हुए राजीव गांधी हत्या मामले से जोड़ते हुए नए आरोप लगाए हैं।

साजिश का संकेत
जनसभा को संबोधित करते हुए मितकरी ने कहा कि क्या यह सिर्फ एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह LTTE ने राजीव गांधी की हत्या की साजिश रची थी, ठीक वैसी ही साजिश अजित पवार के मामले में भी रची गई। मितकरी ने सवाल उठाया कि क्या विमान उड़ा रहे कैप्टेन सुमित कपूर एक आत्मघाती हमलावर थे और क्या उनकी मौत इस दुर्घटना में हुई। उन्होंने कहा, “अगर उनकी पत्नी कह रही हैं कि वह जिंदा हैं, तो आखिर इस दुर्घटना में मरा कौन है?”

जांच में पारदर्शिता की मांग
एमएलसी मितकरी ने कहा कि केवल तकनीकी जांच से पूरी बात पता नहीं चलेगी। उन्होंने पूछा कि ब्लैक बॉक्स का डेटा अभी क्यों शेयर नहीं किया गया और सीसीटीवी फुटेज क्यों सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जांच एजेंसियों को केवल तकनीकी पक्ष तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि दृश्य साक्ष्यों को भी सामने लाना चाहिए।


  • पायलट और अन्य कर्मियों का फेरा
    मितकरी ने यह भी सवाल उठाया कि जिस पायलट साहिल मदान को विमान उड़ाना था, वे कहां थे और किस ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। उनके मूवमेंट का सीसीटीवी फुटेज होना चाहिए, ताकि घटना के सभी पहलुओं की सही जानकारी मिल सके।

    बारामती में प्रदर्शन और जांच की मांग
    बारामती में एनसीपी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन के बाहर इकट्ठा होकर गहन और पारदर्शी जांच की मांग की। लोगों ने अजित पवार की स्मृतियों से जुड़ी तख्तियां हाथ में रखी और उपमंडलीय मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। एक निवासी ने कहा कि हादसे को 25 दिन हो चुके हैं, लेकिन संदेह बना हुआ है।

    सरकारी प्रतिक्रिया
    मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विमान हादसे की CBI जांच का अनुरोध किया है। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री और पुणे सांसद मुरलीधर मोहोल ने बताया कि विमान दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी या उससे पहले जारी कर दी जाएगी।

    Share:

  • अरबपतियों की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, 200 अरब डॉलर क्लब हुआ छोटा

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली। वैश्विक अरबपतियों (Global Billionaires) की दौलत में इस साल जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। टेक सेक्टर में आई गिरावट के चलते दुनिया के टॉप-10 अमीरों (Top 10 rich people) में से 7 की संपत्ति में कमी दर्ज की गई है, जिससे 200 अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ वाले खास क्लब का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved